Auraiya News: हाईवे किनारे कूड़े के ढेर में मिले मानव कंकाल के अवशेष
औरैया, अक्टूबर 10 -- Auraiya News: सदर कोतवाली क्षेत्र के मिहौली गांव में शनिवार दोपहर राष्ट्रीय राजमार्ग की सर्विस रोड के किनारे कूड़े के ढेर में मानव कंकाल के अवशेष मिले। जानकारी होते ही ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने वीडियोग्राफी और जरूरी विधिक कार्रवाई के बाद अवशेष मोर्चरी में रखवा दिए। पुलिस के मुताबिक, डीएनए जांच के बाद ही मृतक की पहचान के संबंध में जानकारी मिल सकेगी। मिहौली गांव स्थित सरकारी खाद गोदाम के पास सर्विस रोड किनारे कूड़े का ढेर लगा है। शनिवार दोपहर वहां से निकल रहे ग्रामीणों की नजर कूड़े के बीच पड़े मानव कंकाल के अवशेषों पर पड़ी। खबर फैलते ही घटनास्थल पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।कोतवाली प्रभारी जितेंद्र तिवारी और उपनिरीक्षक मोहम्मद शकील पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.