Auraiya News: हाईमास्ट बना मौत का फंदा! पोल में उतरे करंट से दो मवेशियों की मौत
औरैया, जुलाई 6 -- Auraiya News: कोतवाली क्षेत्र के ग्राम राजपुरा में सोमवार सुबह हाईमास्ट लाइट के पोल में करंट उतरने से एक भैंस और एक भैंसे की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। पीड़ित पशुपालक ने करीब एक लाख रुपये के नुकसान का दावा करते हुए कोतवाली में तहरीर दी है। सूचना पर राजस्व और पशुपालन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। ग्राम राजपुरा निवासी सुरेंद्र सिंह पुत्र बहंगम सिंह ने बताया कि सोमवार सुबह करीब 9:15 बजे उनकी भैंस और भैंसा गांव में लालजी सिंह गुर्जर के दरवाजे के पास घास चर रहे थे। इसी दौरान वहां लगे हाईमास्ट लाइट के पोल में अचानक करंट उतर आया। पोल की चपेट में आते ही दोनों पशु तड़पकर गिर पड़े और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। मृत भैंस की कीमत करीब 70 हजार रुपये तथा भैंसे की कीमत करीब 30 हजार रुपये बताई गई है। घटन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.