Auraiya News: हाईट गेज में फंसा डंपर, नहर पुल पर 20 मिनट तक लगा जाम
औरैया, जुलाई 28 -- Auraiya News: अछल्दा, संवाददाता। कस्बे के नहर पुल पर मंगलवार सुबह हाईट गेज में एक डंपर फंस जाने से करीब 20 मिनट तक यातायात बाधित रहा। डंपर के बीच रास्ते में रुक जाने से अछल्दा-बिधूना मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। स्थानीय लोगों के प्रयास से डंपर को पीछे कराया गया, जिसके बाद आवागमन सामान्य हो सका। जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह करीब 5:30 बजे फफूंद की ओर से आया एक डंपर रेलवे क्रॉसिंग पार कर नहर बाजार होते हुए नहर पुल पर पहुंचा। पुल पर भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक के लिए लगाए गए हाईट गेज से डंपर नहीं निकल सका और बीच पुल पर ही फंस गया। डंपर के रुकते ही दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। करीब 20 मिनट तक राहगीरों और वाहन चालकों को जाम का सामना करना पड़ा। सुबह के समय काम पर जाने वाले लोगों को भी काफी परेशानी हुई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.