Auraiya News: हाईटगेज में फंसा भूसा लदा ट्रैक्टर, नहर पुल पर 15 मिनट लगा जाम
औरैया, जुलाई 23 -- Auraiya News: अछल्दा-बिधूना मार्ग स्थित नहर पुल पर गुरुवार दोपहर भूसा लदा एक ओवरलोड ट्रैक्टर हाईगेज में फंस गया। इससे पुल के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और करीब 15 मिनट तक यातायात बाधित रहा। बाद में भूसा उतारकर ट्रैक्टर को हाईगेज के नीचे से निकाला गया, तब जाकर आवागमन सामान्य हो सका। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, फफूंद की ओर से भूसा लादकर आ रहा ट्रैक्टर दोपहर करीब 3:50 बजे नहर पुल पर लगे हाईगेज के नीचे से गुजरने का प्रयास कर रहा था। अधिक ऊंचाई होने के कारण ट्रैक्टर हाईगेज में अटक गया। देखते ही देखते पुल के दोनों ओर दोपहिया, चारपहिया और अन्य वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम खुलवाने के लिए चालक ने ट्रैक्टर से भूसे की कई बोरियां नीचे उतारीं, जिससे वाहन की ऊंचाई कम हुई। इसके बाद सावधानीपूर्वक ट्रैक्टर को हाईगेज के नीचे स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.