Auraiya News: हाइट गेज में फंसी शादी का सामान लदी पिकअप, लगा जाम
औरैया, जुलाई 7 -- Auraiya News: अछल्दा, संवाददाता। अछल्दा कस्बे के निचली गंग नहर पुल पर मंगलवार दोपहर हाइट गेज में शादी का सामान लदी एक पिकअप फंस जाने से करीब 25 मिनट तक जाम लगा रहा। भीषण गर्मी में दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई, जिससे राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। जानकारी के अनुसार फफूंद की ओर से शादी का सामान लेकर एक पिकअप बिधूना की तरफ जा रही थी। मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे जैसे ही पिकअप निचली गंग नहर पुल पर ओवरलोड और अधिक ऊंचाई वाले वाहनों की रोकथाम के लिए लगाए गए हाइट गेज के नीचे से गुजरने लगी, वह उसमें फंस गई। यह भी पढ़ें- Auraiya News: हाइट गेज में फंसा रथ, जाम में फंसीं दो एम्बुलेंस हाइट गेज से टकराने के कारण पिकअप पर रखी एक अलमारी और एक बक्सा क्षतिग्रस्त हो गया। पिकअप के बीच पुल पर फंस जाने से दोनों ओर वाहनों की ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.