Auraiya News: हाइट गेज में फंसी बोरिंग मशीन, एक घंटे लगा भीषण जाम
औरैया, अगस्त 27 -- Auraiya News: कस्बे के निचली गंग नहर पुल पर लगे हाइट गेज में गुरुवार दोपहर बोरिंग मशीन फंस गई। इससे बिधूना-फफूंद मुख्य मार्ग पर करीब एक घंटे तक भीषण जाम लगा रहा। नहर पुल से लोहा मंडी तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। त्योहार के चलते बाजार में पहले से भीड़ होने के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ी। पुलिस ने मशक्कत के बाद मशीन को हाइट गेज से निकलवाकर यातायात बहाल कराया। गुरुवार दोपहर करीब 2:40 बजे फफूंद की ओर से आ रही बोरिंग मशीन निचली गंग नहर पुल पर पहुंची। मशीन की ऊंचाई अधिक होने के कारण वह हाइट गेज में फंस गई। मशीन के बीच रास्ते में फंसते ही पुल के दोनों ओर वाहनों की आवाजाही ठप हो गई। कुछ ही देर में वाहनों की लंबी कतार लग गई। नहर पुल से लोहा मंडी तक वाहनों के फंसने से स्थिति और बिगड़ गई। नहर बाजार में त्योहार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.