Auraiya News: हाइट गेज में फंसा रथ, जाम में फंसीं दो एम्बुलेंस
औरैया, जुलाई 7 -- Auraiya News: अछल्दा, संवाददाता। कस्बे के निचली गंग नहर पुल पर मंगलवार शाम हाइट गेज में एक रथ फंस जाने से करीब एक घंटे तक यातायात बाधित रहा। रथ के फंसते ही बिधूना-फफूंद और भरथना-दिबियापुर मार्ग पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। जाम में दो एम्बुलेंस भी फंस गईं, जिससे मरीजों तक समय पर पहुंचने में परेशानी हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, फफूंद की ओर से आ रहा एक रथ मंगलवार शाम करीब 4:30 बजे निचली गंग नहर पुल पर पहुंचा। रथ की ऊंचाई अधिक होने के कारण वह ओवरलोड और निर्धारित ऊंचाई से अधिक वाहनों की रोकथाम के लिए लगाए गए हाइट गेज में फंस गया। देखते ही देखते पुल के दोनों ओर छोटे-बड़े वाहनों की लंबी कतार लग गई। उमस भरी गर्मी के बीच वाहन चालकों और राहगीरों को काफी देर तक जाम में फंसे रहना पड़ा। सूचना मिलते ही अछल्दा थाना पुलि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.