Auraiya News: हाइट गेज में फंसा डंपर, नहर पुल पर 15 मिनट तक लगा जाम
औरैया, जुलाई 27 -- Auraiya News: कस्बे के नहर पुल पर सोमवार सुबह हाइट गेज में एक डंपर फंस जाने से अछल्दा-बिधूना मार्ग पर करीब 15 मिनट तक जाम लगा रहा। जाम के चलते पुल के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों की मदद से डंपर को पीछे कराया गया, जिसके बाद यातायात सामान्य हो सका। जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह करीब 6:30 बजे फफूंद की ओर से आ रहा एक डंपर रेलवे क्रॉसिंग पार कर नहर बाजार होते हुए नहर पुल पहुंचा। पुल पर भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक के लिए लगाए गए हाइट गेज से गुजरने का प्रयास करते समय डंपर उसमें फंस गया। इसके चलते मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गया और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। स्थिति बिगड़ने पर स्थानीय लोगों ने डंपर चालक की मदद से वाहन को पीछे कराया। इसके बाद एक तरफ स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.