Auraiya News: हल्की बारिश में उफनाए नाले, सड़कों पर फैली गंदगी
औरैया, जुलाई 10 -- Auraiya News: बरसात की शुरुआत के साथ ही नगर पंचायत बाबरपुर की जल निकासी व्यवस्था की पोल खुल गई। शुक्रवार को हुई हल्की बारिश के बाद ही कई स्थानों पर नाले उफनाकर सड़कों पर बहने लगे। गंदा पानी और कीचड़ सड़क पर फैलने से राहगीरों व वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों का कहना है कि हर वर्ष बारिश के मौसम में यही हालात बनते हैं, लेकिन स्थायी समाधान की दिशा में कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया जाता। वन विभाग कार्यालय के पास स्थित नाला हल्की बारिश में ही ओवरफ्लो हो गया। नाले का गंदा पानी सड़क पर फैलने से पूरे मार्ग पर फिसलन की स्थिति बन गई। सबसे अधिक दिक्कत दोपहिया वाहन चालकों को हुई। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार वाहन चालक फिसलते-फिसलते बच जाते हैं, जबकि पैदल राहगीरों को भी कीचड़ और गंदे पानी के बीच होकर निकलन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.