Auraiya News: हर-हर महादेव के जयघोष के साथ निकली भव्य कांवड़ यात्रा
औरैया, अगस्त 2 -- Auraiya News: अछल्दा, संवाददाता। सावन माह के प्रथम सोमवार से पूर्व रविवार को अछल्दा कस्बे में शिवभक्त कांवड़ियों का भव्य जुलूस निकाला गया। हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से पूरा कस्बा शिवमय हो उठा। डीजे, ढोल-नगाड़ों और भगवा ध्वजों के साथ निकले कांवड़ियों का विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। कांवड़ यात्रा कस्बे के प्रमुख मार्गों से होकर निकली, जिसमें बड़ी संख्या में युवा, महिलाएं और बच्चे शामिल हुए। शिवभक्त कांवड़ में पवित्र गंगाजल लेकर भगवान भोलेनाथ के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ते रहे। पूरे मार्ग पर भक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात रहा। यह भी पढ़ें- श्रावण मास में हरकी पैड़ी पर उमड़ी शिवभक्तों क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.