Auraiya News: हरीगंज तिराहा पर झुका बिजली का खंभा, हादसे का खतरा
औरैया, अगस्त 9 -- Auraiya News: अछल्दा, संवाददाता। कस्बे के व्यस्त हरीगंज तिराहा पर लंबे समय से झुका बिजली का खंभा राहगीरों और दुकानदारों के लिए खतरा बना हुआ है। खंभे को पास के एक निजी मकान के पिलर के सहारे बांधकर खड़ा किया गया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि विभागीय अधिकारियों से शिकायत के बावजूद अब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं कराया गया है। हरीगंज तिराहा कस्बे के प्रमुख स्थानों में शामिल है। यहां दिनभर बड़ी संख्या में राहगीरों के साथ दोपहिया और चारपहिया वाहनों की आवाजाही रहती है। तिराहा पर दुकानें भी हैं। ऐसे में सड़क की ओर झुका बिजली का खंभा कभी भी बड़े हादसे की वजह बन सकता है। यह भी पढ़ें- Hapur News: क्षतिग्रस्त खंबे से हादसे का खतरा बना लोगों का कहना है कि खंभे की हालत लगातार खराब होती जा रही है। इसे गिरने से बचाने के लिए निजी मकान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.