औरैया, अगस्त 26 -- Auraiya News: हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में दर्ज मुकदमे में वांछित चल रहे 45 वर्षीय आरोपी को कोतवाली पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को दयालपुर अंडरपास के पास से पकड़ा। पूछताछ के बाद उसे न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है। कोतवाली प्रभारी राजकुमार सिंह के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान जरूहौलिया निवासी सुखवीर सिंह के रूप में हुई है। उसके खिलाफ कोतवाली में हत्या के प्रयास, घर में घुसने, मारपीट, गाली-गलौज और धमकी देने से संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज है। मुकदमा दर्ज होने के बाद से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। बुधवार को पुलिस को मुखबिर से आरोपी के दयालपुर अंडरपास के पास मौजूद होने की सूचना मिली। इस पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और सुखवीर सिंह को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी...