Auraiya News: सड़क हादसे के शिकार युवक को नम आंखों से दी अंतिम विदाई
औरैया, जुलाई 19 -- Auraiya News: अजीतमल, संवाददाता। आगरा-ग्वालियर हाईवे पर सड़क हादसे में जान गंवाने वाले क्षेत्र के चांदूपुर गांव निवासी 30 वर्षीय युवक का शव पोस्टमार्टम के बाद गांव पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया। बेटे का शव देखते ही मां बेसुध हो गईं, जबकि परिजनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो उठा। अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण जुटे। रविवार सुबह सिकरोड़ी घाट पर गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया, जहां सैकड़ों लोगों ने नम आंखों से अंतिम विदाई दी। मृतक गुड़गांव की एक निजी कंपनी में नौकरी करता था। शुक्रवार को वह अपने साथी कुलदीप के साथ बाइक से अपनी मां को साथ ले जाने के लिए गांव लौट रहा था। रास्ते में एक्सप्रेसवे पर रास्ता भटक जाने के कारण दोनों आगरा-ग्वालियर रोड पर गलत दिशा में पहुंच गए। टोल प्लाजा पर जानकारी मिलने के बाद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.