Auraiya News: सड़क बनने के बाद बंद हुई जल निकासी, जलभराव से ग्रामीण परेशान
औरैया, जुलाई 28 -- Auraiya News: अजीतमल, संवाददाता। तहसील क्षेत्र के हविलिया, मौजा रहमापुर में सड़क निर्माण के बाद जल निकासी का रास्ता बंद हो जाने से बरसात का पानी मोहल्ले में भरने लगा है। जलभराव के कारण ग्रामीणों का आवागमन प्रभावित हो रहा है। समस्या के समाधान की मांग को लेकर ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी अजीतमल को शिकायती पत्र देकर जांच कराते हुए स्थायी जल निकासी की व्यवस्था कराने की मांग की है। शिकायतकर्ता शांति देवी ने बताया कि ग्राम प्रधान द्वारा कराए गए सड़क निर्माण के दौरान उस स्थान को बंद कर दिया गया, जहां से वर्षों से बरसात का पानी आसानी से निकल जाता था। इसके बाद पूरे मोहल्ले का पानी एक स्थान पर जमा होने लगा, जिससे आसपास रहने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि उनके मकान के सामने पानी भर जाने से घर से न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.