औरैया, अगस्त 22 -- Auraiya News: दिबियापुर रोड पर बिरिया भट्ठा के पास शनिवार दोपहर सड़क पार कर रहे 65 वर्षीय बुजुर्ग को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने उन्हें निजी वाहन से 100 शैय्या जिला अस्पताल चिचौली में भर्ती कराया। कोतवाली क्षेत्र के बिरिया गांव निवासी 65 वर्षीय वंश लाल दिबियापुर रोड पर बिरिया भट्ठा के पास सड़क किनारे मक्का भूनकर बेचते हैं। शनिवार दोपहर करीब डेढ़ बजे वह किसी काम से सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान दिबियापुर की ओर से आए अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह सड़क पर गिर गए। उनके सिर और सीने में गंभीर चोटें आईं। जानकारी मिलने पर पहुंचे परिजन उन्हें तत्काल 100 शैय्या जिला अस्पताल चिचौली ले गए, जहां उनका इलाज किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...