औरैया, नवम्बर 3 -- Auraiya News: लिधौरा गांव के पास मंगलवार दोपहर सड़क पार कर रही महिला को बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में महिला और बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। पुलिस तीनों को सीएचसी अछल्दा ले गई, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। लिधौरा निवासी पुष्पा देवी पत्नी प्यारेलाल शंखवार सिलेंडर लेने जा रही थीं। गांव के पास वह सड़क पार कर रही थीं, तभी महेवा की ओर से आ रही बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। पुष्पा देवी सड़क पर गिरकर घायल हो गईं। बाइक पर सवार बैसौली अड्डा निवासी छोटेलाल और प्रमोद कुमार पाल को भी चोटें आईं। हादसे की सूचना पर डायल 112 के पुलिसकर्मी विकास कुमार मौके पर पहुंचे और थाने को जानकारी दी। इसके बाद थाना प्रभारी जीतमल चौधरी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने तीनों घायलों को सीएचसी में भर...