Auraiya News: सड़क पार कर रही महिला को बाइक ने मारी टक्कर, गंभीर
औरैया, अक्टूबर 7 -- Auraiya News: गपकापुर बंबा के पास बुधवार को सड़क पार कर रही 35 वर्षीय महिला को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने उसे चिचौली स्थित जिला संयुक्त चिकित्सालय रेफर कर दिया। नौनिकपुर निवासी 35 वर्षीय कमलेश कुमारी पत्नी मिथलेश कुमार अपने मायके मुकटपुरा जाने के लिए गपकापुर बंबा के पास सड़क पार कर रही थीं। इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद बाइक सवार मौके से भाग निकला। ग्रामीणों ने हादसे की जानकारी महिला के पति मिथलेश कुमार को दी। यह भी पढ़ें- Auraiya News: तीन सड़क हादसों में महिला समेत चार घायल, दो हायर सेंटर रेफर मौके पर पहुंचे पति ने 108 एंबुलेंस बुलाई। एंबुलेंस पायलट सुरेंद्र सिंह और ईएमटी नरेंद्र मोहन घायल महिला क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.