Auraiya News: सड़क पार करते समय ऑटो की टक्कर से पांच वर्षीय मासूम घायल
औरैया, जुलाई 8 -- Auraiya News: बिधूना से घर लौटते समय सड़क पार कर रहे पांच वर्षीय मासूम को ऑटो ने टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अछल्दा लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक इलाज के बाद चिकित्सकों ने उसे चिचौली जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार जैतपुर करई थाना फफूंद निवासी पांच वर्षीय प्रीत पुत्र अनिल कुमार अपने चाचा आकाश के साथ मोटरसाइकिल से बिधूना से घर लौट रहा था। रास्ते में शाला बम्बा के पास प्रीत को पेशाब आने पर आकाश ने बाइक रोक दी। इसी दौरान मासूम सड़क पार कर दूसरी ओर जाने लगा। तभी सामने से आ रहे एक ऑटो ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चाचा आकाश घायल मासूम को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अछल्दा लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने प्राथमि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.