Auraiya News: सड़क पर पशु बांधने पर छह के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी
औरैया, अक्टूबर 5 -- Auraiya News: रूरूगंज-कुदरकोट मार्ग से मानीकोठी होकर पटयाईत जाने वाली सड़क पर पशु बांधने और छप्पर रखकर अतिक्रमण करने के मामले में छह लोगों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी है। शिकायत के बाद लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता ने कुदरकोट पुलिस को पत्र भेजकर अतिक्रमण हटवाने को कहा है। मानीकोठी निवासी सीबी तिवारी ने 17 सितंबर को आईजीआरएस पर शिकायत की थी। विभागीय जांच में पटयाईत निवासी जयवीर सिंह, विनोद, लाल सिंह, ज्ञान सिंह, अरविंद और कैलाश के नाम सामने आए। अवर अभियंता प्रमोद प्रकाश को पुलिस से समन्वय कर अतिक्रमण हटाने की तिथि तय करने के निर्देश दिए गए हैं। पत्र की प्रति क्षेत्राधिकारी बिधूना को भी भेजी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.