Auraiya News: सड़क किनारे बेसुध मिला युवक, बैग-मोबाइल और पर्स गायब
औरैया, अगस्त 27 -- Auraiya News: बिधूना मार्ग पर फायर स्टेशन के पास गुरुवार सुबह 34 वर्षीय युवक सड़क किनारे बेसुध पड़ा मिला। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे एंबुलेंस से सीएचसी बेला पहुंचाया। चिकित्सक ने युवक के शराब के नशे में होने की बात कही। होश में आने के बाद युवक ने अपना नाम-पता बताया। उसका बैग, मोबाइल फोन और पर्स नहीं मिला है। युवक की पहचान कानपुर देहात के रसूलाबाद थाना क्षेत्र के उसरी गांव निवासी 34 वर्षीय सौरभ शर्मा के रूप में हुई। वह बुधवार शाम दिल्ली स्थित अपने मकान से गांव आने के लिए स्लीपर बस से निकला था। रास्ते में शराब पीने के बाद वह बेसुध हो गया। गुरुवार सुबह करीब नौ बजे राहगीरों ने उसे फायर स्टेशन के पास सड़क किनारे पड़ा देखकर डायल 112 और एंबुलेंस को सूचना दी। पुलिस को तलाशी में उसके पास कोई सामान नहीं मिला। होश आने पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.