Auraiya News: सड़क किनारे उगा ''''बबूरी वन'''' बना मौत का जाल
औरैया, अगस्त 2 -- Auraiya News: एरवाकटरा, संवाददाता। एरवाकटरा कस्बे के कटरा चौराहे से छिबरामऊ मार्ग पर परारा-देईपुर के बीच सड़क किनारे उगे विलायती बबूल बबूरी के घने झाड़ राहगीरों के लिए जानलेवा साबित हो रहे हैं। सड़क के दोनों ओर फैली झाड़ियों के कारण वाहन चालकों की दृश्यता प्रभावित हो रही है, जिससे इस मार्ग पर लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि वर्षों से झाड़ियों की सफाई नहीं कराई गई, जबकि कई बार शिकायतें भी की जा चुकी हैं।
दुर्घटनाओं का बढ़ता खतरा ग्रामीणों का कहना है कि परारा-देईपुर के बीच सड़क का यह हिस्सा दुर्घटना संभावित क्षेत्र बन चुका है। सामने से आने वाले वाहनों का समय रहते दिखाई न देने के कारण अक्सर बाइक और चार पहिया वाहन आमने-सामने या पीछे से टकरा जाते हैं। कई लोग गंभीर रूप से घायल होकर सैफई मेडिकल कॉलेज तक रेफ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.