औरैया, अक्टूबर 1 -- Auraiya News: सेवा संकल्प अभियान के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहार में एक दिवसीय स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। इसमें क्षेत्र के 230 लोगों ने पहुंचकर निशुल्क चिकित्सकीय परामर्श, जांच और दवाओं का लाभ लिया। गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य परीक्षण के साथ पात्र लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड भी बनाए गए। मेले में महिला चिकित्सा अधिकारी डॉ. सबीहा नूर ने गर्भवती महिलाओं की जांच की। उन्हें खानपान, नियमित जांच और दवाओं के सेवन के संबंध में परामर्श दिया गया। जरूरत के अनुसार दवाएं भी उपलब्ध कराई गईं। मरीजों को दंत चिकित्सा और विभिन्न पैथोलॉजी जांचों की निशुल्क सुविधा दी गई।स्वास्थ्य कर्मियों ने लोगों को आयुष्मान भारत योजना समेत स्वास्थ्य विभाग की अन्य योजनाओं की जानकारी दी। यह भी पढ़ें- Gangapar News: शिविर में योजनाओं की दी ...