औरैया, सितम्बर 29 -- Auraiya News: सेवा संकल्प अभियान के तहत मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। इसमें क्षेत्र के विभिन्न गांवों से पहुंचे 171 मरीजों की जांच कर उपचार किया गया। चिकित्सकीय परामर्श के बाद मरीजों को निशुल्क दवाएं भी वितरित की गईं। स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. जितेंद्र यादव ने फीता काटकर किया। मेले में दांत, आंख और त्वचा संबंधी रोगों के साथ खुजली, खांसी-जुकाम, बुखार और पेट दर्द से पीड़ित मरीजों ने चिकित्सकों से परामर्श लिया। स्वास्थ्य कर्मचारियों ने मरीजों की आवश्यक जांच की और उन्हें बीमारियों से बचाव के तरीके बताए। चिकित्सा अधीक्षक ने बताया कि अभियान का उद्देश्य गरीब और जरूरतमंद लोगों को एक ही स्थान पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है। यह भी पढ़ें- Ambedkar Nag...