Auraiya News: स्वतंत्रता दिवस पर बंद रहेंगी शराब और भांग की दुकानें
औरैया, अगस्त 14 -- Auraiya News: स्वतंत्रता दिवस पर जिले में शराब और भांग की सभी दुकानें पूरी तरह बंद रहेंगी। शांति व्यवस्था बनाए रखने के मद्देनजर जिलाधिकारी एवं लाइसेंस प्राधिकारी बृजेश कुमार ने 15 अगस्त को शराब और भांग की दुकानों को बंद रखने के निर्देश दिए हैं। जिला प्रशासन के अनुसार संयुक्त प्रांत आबकारी अधिनियम 1910 की धारा-59 के तहत जिले की सभी देशी शराब की दुकानें, कम्पोजिट शॉप, मॉडल शॉप तथा एफएल-2, एफएल-2बी, सीएल-2 और एफएल-49 के सभी लाइसेंसी प्रतिष्ठान 15 अगस्त को पूरी तरह बंद रहेंगे। इसके साथ ही भांग की सभी दुकानों को भी बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शराबबंदी के इस दिन के लिए लाइसेंसधारकों को किसी प्रकार का प्रतिकर नहीं दिया जाएगा। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: भागलपुर : 15 व 16 अगस्त को सरकारी अस्पता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.