औरैया, अगस्त 22 -- Auraiya News: किशनी-बिधूना रोड पर कवा मोड़ के पास स्कॉर्पियो के आगे बाइक लगाकर युवक का रास्ता रोक लिया गया। आरोप है कि गाड़ी से नीचे उतरने का विरोध करने पर चार लोगों ने युवक को लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया। स्कॉर्पियो का शीशा भी तोड़ दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीन नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चकमऊ निवासी कौशलेंद्र उर्फ रेशू ने पुलिस को बताया कि 20 अगस्त दोपहर करीब तीन बजे वह दोस्तों के साथ स्कॉर्पियो से बिधूना की ओर जा रहा था। कवा मोड़ के पास नगला कसान निवासी यश भदौरिया तथा नगला अतवल निवासी रिशी और अनमोल अपने एक अज्ञात साथी के साथ पहुंचे। आरोप है कि उन्होंने स्कॉर्पियो के आगे बाइक लगाकर रास्ता रोक लिया और कौशलेंद्र को नीचे उतरने के लिए कहा।विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू...