औरैया, अगस्त 31 -- Auraiya News: ग्राम पंचायत बिरुहूनी में सरकारी स्कूल, स्वास्थ्य केंद्र और आवासीय कॉलोनी के पास संचालित अंग्रेजी व देशी शराब के ठेके हटाने की मांग को लेकर सोमवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। भीम आर्मी के लोग इसमें शामिल हुए। सूचना पर एसडीएम, सीओ और आबकारी विभाग के अधिकारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों की समस्या सुनकर नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया। भीम आर्मी के आनंद अंबेडकर आजाद ने आरोप लगाया कि शराब ठेकों के आसपास दिनभर शराब पीने वालों का जमावड़ा रहता है। इससे पास के सरकारी विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों और छात्राओं को आने-जाने में परेशानी होती है। महिलाओं को भी असहज स्थिति का सामना करना पड़ता है। आरोप लगाया कि नशे में कुछ लोग गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार करते हैं। प्रदर्शनकारियों का कह...