Auraiya News: स्कूल विवाद की जांच में खुली लापरवाही, घटना के बाद अवकाश आवेदन पर उठे सवाल
औरैया, जुलाई 15 -- Auraiya News: प्राथमिक विद्यालय में शिक्षिका और शिक्षामित्र के बीच हुए विवाद के वायरल वीडियो की जांच में कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। जांच के दौरान खंड शिक्षा अधिकारी ने पाया कि प्रधानाध्यापक की ओर से 9 जुलाई से अवकाश लेने के लिए 13 जुलाई को पोर्टल पर आवेदन किया गया था। वहीं, एक सहायक अध्यापक भी बिना सूचना और स्वीकृत अवकाश के अनुपस्थित मिले। मामले में जांच रिपोर्ट बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) को भेजी जा रही है। प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक शिखा मिश्रा और शिक्षामित्र नूरीना मुबारक के बीच उपस्थिति रजिस्टर पर हस्ताक्षर को लेकर विवाद हो गया था। विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें शिक्षामित्र नूरीना मुबारक सहायक अध्यापक का हाथ मरोड़ती हुई दिखाई दे रही हैं, जबकि दूसरी शिक्षामित्र रेखा सेंगर बीच-बचाव क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.