औरैया, अगस्त 25 -- Auraiya News: मिशन सेफ फ्यूचर 2.0 के तहत स्कूल वाहनों की फिटनेस जांच के लिए गुरुवार को ककोर स्थित उप संभागीय परिवहन कार्यालय में शिविर लगाया जाएगा। सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक स्कूल वाहनों का निरीक्षण कर फिटनेस की कार्रवाई की जाएगी। उप संभागीय परिवहन अधिकारी ने स्कूल वाहन स्वामियों से फिटनेस फीस जमा करने के साथ वाहनों को निर्धारित मानकों के अनुरूप दुरुस्त कराकर शिविर में लाने को कहा है। वाहन स्वामियों को पंजीकरण प्रमाणपत्र, बीमा, प्रदूषण प्रमाणपत्र और फिटनेस फीस जमा करने की रसीद साथ लानी होगी। अधिकारियों के मुताबिक मिशन सेफ फ्यूचर 2.0 के तहत स्कूली बच्चों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए वाहनों की फिटनेस पर विशेष जोर दिया जा रहा है। यह भी पढ़ें- बिना फिटनेस दौड़ रहीं चार स्कूल बस सीज, आठ के काटे चालान

हिंदी...