Auraiya News: स्कूल में बाथरूम गई छात्रा को जहरीले कीड़े ने काटा
औरैया, जुलाई 9 -- Auraiya News: कोतवाली क्षेत्र के गांव लुहियापुर में एक छात्रा स्कूल में बने शौचालय में बाथरूम को गई थी वहां छात्रा को किसी जहरीले कीड़े ने काट लिया। घर वालों ने उसे जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां डाक्टर द्वारा उसका उपचार किया गया। लुहियापुर निवासी सात वर्षीय शिवांगी पुत्री सतेन्द्र गांव के प्राथमिक विद्यालय में कक्षा दो की छात्रा है। वह स्कूल में पढ़ने गई थी। वहां वह बाथरूम के लिए शौचालय में गई तो वहां किसी जहरीले कीड़े ने उसे काट लिया। जिसकी जानकारी घर वालों को दी तो घर वालों ने आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां डाक्टर द्वारा भर्ती कर उसका उपचार किया गया। छात्रा की मां ने बताया कि शौचालय में गंदगी रहती है झाड़ियां भी खड़ी है। साफ-सफाई नहीं होने से कीड़े मकोड़े बने रहते हैं। शौचालय की नियमित सफाई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.