Auraiya News: स्कूल पहुंचे डीएम, बच्चों से सवाल पूछ परखी पढ़ाई
औरैया, अगस्त 31 -- Auraiya News: जिलाधिकारी बृजेश कुमार ने सोमवार को प्राथमिक विद्यालय असेनी और पूर्व माध्यमिक विद्यालय दिबियापुर का औचक निरीक्षण किया। कक्षाओं में पहुंचकर बच्चों से सवाल पूछे और उनकी पढ़ाई का स्तर परखा। शिक्षकों और विद्यार्थियों की उपस्थिति के साथ मध्याह्न भोजन, पेयजल, शौचालय और साफ-सफाई की स्थिति भी देखी। शिक्षकों को कमजोर बच्चों पर विशेष ध्यान देकर उनकी बुनियादी दक्षता मजबूत करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी सबसे पहले विकास खंड सहार के प्राथमिक विद्यालय असेनी पहुंचे। उन्होंने कक्षाओं में बच्चों से बातचीत कर पढ़ाई और सामान्य ज्ञान से जुड़े सवाल पूछे। शिक्षकों से बच्चों के सीखने के स्तर की जानकारी ली। कहा कि नियमित रूप से बच्चों की शैक्षिक प्रगति का आकलन किया जाए। पढ़ाई में कमजोर बच्चों को चिह्नित कर उन पर विशेष ध्यान दिया जाए।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.