Auraiya News: स्कूली बच्चों को योग से स्वस्थ जीवन का संदेश, सिखाई जीवन जीने की कला
औरैया, जुलाई 7 -- Auraiya News: औरैया, संवाददाता। राष्ट्रीय आयुष मिशन के तहत संचालित योग वेलनेस सेंटर, राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय की ओर से मंगलवार को एडवेंट स्कूल, गायत्रीनगर में योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें करीब 100 छात्र-छात्राओं को योग के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और बिना दवा के स्वस्थ रहने के उपाय बताए गए। जिलाधिकारी बृजेश कुमार के निर्देशन में चल रहे योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा जनजागरूकता अभियान के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम का संचालन जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी डॉ. निधि शुक्ला एवं प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. परवीन के मार्गदर्शन तथा जिला कार्यक्रम प्रबंधक (आयुष) गौरव पांडे के संयोजन में किया गया।वरिष्ठ योग प्रशिक्षक योगेंद्र कुमार मिश्रा ने विद्यार्थियों को बताया कि नियमित योग और प्रा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.