Auraiya News: स्कूली बच्चों को बचाने में खड्ड में पलटी कार, मां-बेटा घायल
औरैया, सितम्बर 28 -- Auraiya News: बेला-कानपुर मार्ग पर सोमवार को स्कूली बच्चों को बचाने के प्रयास में एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड्ड में पलट गई। हादसे में कार सवार मां-बेटा मामूली रूप से घायल हो गए, जबकि कार क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों को कार से बाहर निकलवाया। कानपुर नगर के आवास विकास निवासी दीपक तिवारी अपनी मां अनीता तिवारी के साथ टाटा पंच कार से बिधूना थाना क्षेत्र के डोंडापुर गांव स्थित रिश्तेदारी में जा रहे थे। बेला-कानपुर मार्ग पर अचानक स्कूली बच्चे सामने आ गए। उन्हें बचाने के प्रयास में दीपक ने कार मोड़ी तो वह अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड्ड में जाकर पलट गई। हादसा देखकर आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बेला पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी अनिलेश कुमार यादव, आरक्षी विशाल तंवर और मुख्य आरक्षी अमित कु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.