औरैया, अगस्त 26 -- Auraiya News: ईद मिलादुन्नबी के मौके पर बुधवार को कस्बे में सौहार्दपूर्ण माहौल में जुलूस-ए-मुहम्मदी निकाला गया। बड़ी संख्या में लोग जुलूस में शामिल हुए। मुख्य मार्गों से गुजरते समय पैगम्बर हजरत मोहम्मद साहब की शान में नारे लगाए गए। सुरक्षा को लेकर पुलिस मुस्तैद रही और ड्रोन कैमरे से जुलूस व आसपास के क्षेत्र की निगरानी की गई। कस्बे के विभिन्न मार्गों से निकले जुलूस का जगह-जगह लोगों ने स्वागत किया। जुलूस में शामिल लोगों ने पैगम्बर हजरत मोहम्मद साहब के जीवन और उनके संदेश को याद करते हुए आपसी भाईचारा, शांति और सौहार्द बनाए रखने का संदेश दिया। आयोजकों ने भी लोगों से शांतिपूर्ण तरीके से जुलूस में शामिल होने और प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की। यह भी पढ़ें- Garhwa News: ईद-ए-मिलादुन्नबी का त्योहार हर्षोल्लास के साथ ...