औरैया, अगस्त 25 -- Auraiya News: श्री जनता इंटर कॉलेज में मंगलवार को समाजशास्त्र क्लब की ओर से 'सोशल मीडिया ने हमें समाज से जोड़ा है या दूर कर दिया है' विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता हुई। विद्यार्थियों ने पक्ष और विपक्ष में तर्क रखते हुए सोशल मीडिया के फायदे और नुकसान बताए। पक्ष में 11वीं की छात्रा लक्ष्मी और विपक्ष में 11वीं के छात्र प्रशांत को पुरस्कार दिया गया। प्रधानाचार्य कृष्ण मोहन उपाध्याय ने कहा कि वाद-विवाद जैसी गतिविधियों से विद्यार्थियों में तार्किक चिंतन, अभिव्यक्ति और लोकतांत्रिक ढंग से अपनी बात रखने की क्षमता विकसित होती है। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने कहा कि सोशल मीडिया संवाद, सूचना और लोगों से जुड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम बन चुका है। यह भी पढ़ें- सोशल मीडिया के लाभ-हानि पर विद्यार्थियों ने रखे विचार वहीं इसके अत्यधिक इस्त...