औरैया, अगस्त 26 -- Auraiya News: अनंतराम क्षेत्र के सोनासी गांव में जमीन धंसने से बने गड्ढे का दायरा लगातार बढ़ रहा है। आसपास की जमीन भी कमजोर नजर आने से ग्रामीणों में दहशत है। लोगों को आशंका है कि जमीन का और हिस्सा धंसने से मकान को नुकसान पहुंचने के साथ बड़ा हादसा हो सकता है। खतरे को देखते हुए प्रभावित परिवार के घर का सामान आंगनबाड़ी केंद्र के खाली कमरे में रखवा दिया गया है। सोनासी गांव में कुछ दिन पहले एक कच्चे मकान के अंदर अचानक जमीन धंस गई थी। फर्श धंसने से गहरा गड्ढा बन गया था। इसी दौरान 17 वर्षीय शिवम गड्ढे में गिर गया था। परिजनों ने मकान की दीवार तोड़कर किसी तरह उसे बाहर निकाला था। उस समय गड्ढे की गहराई करीब 20 से 30 फीट होने का अनुमान लगाया गया था। घटना की जानकारी मिलने पर प्रशासनिक अधिकारियों ने भी मौके का निरीक्षण किया था. यह भी पढ़...