Auraiya News: सोनासी में बढ़ रहा जमीन धंसने से बना गड्ढा, पड़ोसियों के मकानों पर भी खतरा
औरैया, अगस्त 30 -- Auraiya News: अजीतमल, संवाददाता। सोनासी गांव में मकान के अंदर जमीन धंसने की घटना के छह दिन बाद भी खतरा कम नहीं हुआ है। ग्रामीणों का दावा है कि जमीन धंसने से बना गड्ढा लगातार बढ़ रहा है। इससे अब आसपास के मकानों में रहने वाले परिवार भी दहशत में हैं। पड़ोसियों को डर है कि बारिश होने पर गड्ढे का दायरा बढ़कर उनके मकानों तक पहुंच सकता है। फिलहाल प्रशासन ने गड्ढे के आसपास बैरिकेडिंग कराई है।
घटना का विवरण सोनासी निवासी जितेंद्र जैन के मकान में 24 अगस्त की शाम अचानक जमीन धंस गई थी। उनका 17 वर्षीय बेटा शिवम सिंह पानी की बाल्टी लेकर मकान के अंदर जा रहा था। इसी दौरान पैरों के नीचे की जमीन धंसने से वह गड्ढे में गिर गया था। परिजनों ने मकान की दीवार तोड़कर दूसरी तरफ से रास्ता बनाया और रस्सी के सहारे शिवम को सुरक्षित बाहर निकाला था। बाद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.