औरैया, अगस्त 28 -- Auraiya News: गदनपुर गांव में शुक्रवार रात माता-पिता के साथ कमरे में जमीन पर बिछे बिस्तर पर सो रही 11 वर्षीय बालिका को सांप ने डस लिया। हाथ में तेज दर्द और जलन होने पर बालिका की चीख निकल गई। परिजन उसे दिबियापुर सीएचसी ले गए। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां से उसे सैफई मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। गदनपुर निवासी बल्लू वाल्मीकि की 11 वर्षीय बेटी विद्या शुक्रवार रात अपने माता-पिता के साथ कमरे में जमीन पर बिछे बिस्तर पर सो रही थी। रात करीब तीन बजे बिस्तर में छिपे सांप ने उसके हाथ में डस लिया। तेज दर्द और जलन होने पर विद्या की चीख निकल गई। इससे माता-पिता की नींद खुली और घर में अफरा-तफरी मच गई। परिजन आनन-फानन विद्या को दिबियापुर सीएचसी लेकर पहुंचे। यहां प्राथमिक इलाज के बाद हालत गंभीर देख चिकित्स...