Auraiya News: सेवा संकल्प मेले में ग्रामीणों को बताईं जनकल्याणकारी योजनाएं
औरैया, अक्टूबर 3 -- Auraiya News: सेवा संकल्प अभियान के तहत शनिवार को ब्लॉक परिसर में मेले का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर ग्रामीणों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और उनका लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया की जानकारी दी। मुख्यमंत्री आवास और शौचालय योजना के लाभार्थियों को प्रमाणपत्र भी वितरित किए गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व राज्यमंत्री लाखन सिंह राजपूत और ब्लॉक प्रमुख शरद सिंह राना ने मेले का शुभारंभ किया। इसके बाद उन्होंने बेसिक शिक्षा, स्वास्थ्य, बाल विकास एवं पुष्टाहार और पंचायती राज समेत विभिन्न विभागों की ओर से लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया। मुख्य अतिथि ने विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों से योजनाओं, पात्रता की शर्तों तथा अब तक लाभान्वित लोगों की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों से पात्र व्यक्तियों को यो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.