Auraiya News: सेवा और अनुशासन का संदेश देकर मनाया स्थापना दिवस
औरैया, नवम्बर 7 -- Auraiya News: भारत स्काउट और गाइड की जिला संस्था ने शनिवार को स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया। पदाधिकारियों ने प्रशासनिक अधिकारियों और शिक्षकों को स्काउट-गाइड का स्टीकर लगाया। इस अवसर पर समाज सेवा, अनुशासन और युवाओं में नेतृत्व क्षमता विकसित करने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी अविनाश चंद्र मौर्य, अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा, उपजिलाधिकारी, तहसीलदार और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संजीव कुमार शामिल रहे। अधिकारियों ने स्काउट और गाइड के सेवा भाव की सराहना की। युवाओं को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया।इस दौरान समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने और सेवाभाव के साथ कार्य करने का संदेश दिया गया। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: लखीसराय: स्काउट-गाइड के 77वें स्थापना दिवस पर दिखा उत्साह, वे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.