Auraiya News: सेवानिवृत्त बड़े बाबू के घर से 20 लाख के जेवर चोरी
औरैया, अक्टूबर 22 -- Auraiya News: परिवार के लोग अछल्दा में कार्यक्रम में गए थे, लौटने पर टूटा मिला लॉकर दूसरी तिजोरी में रखी नकदी और रिवॉल्वर सुरक्षित, पुलिस जांच में जुटी अजीतमल, संवाददाता। शास्त्री नगर में बुधवार को परिवार की गैरमौजूदगी में सेवानिवृत्त कर्मचारी के घर से सोने के जेवर चोरी हो गए। रात में कार्यक्रम से लौटने के बाद महिलाएं अपने जेवर रखने पहुंचीं तो लॉकर टूटा मिला। गृहस्वामी ने चोरी गए जेवरों की कीमत 20 लाख रुपये से अधिक बताई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और परिजनों से जानकारी ली।
कार्यक्रम से लौटने पर टूटा मिला लॉकर शास्त्री नगर में ब्लॉक के सामने रहने वाले उमेश कुमार दोहरे पुत्र शिवचरण ब्लॉक में बड़े बाबू के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। वह पत्नी, बेटे मेहरबान, बहू सुजाता और दो बच्चों के साथ रहते हैं। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.