Auraiya News: सेवानिवृत्त दरोगा की मौत: पारिवारिक तनाव बना वजह या कुछ और? हर पहलू की जांच में जुटी पुलिस
औरैया, जुलाई 14 -- Auraiya News: कल्याणपुर जागू गांव में सेवानिवृत्त उपनिरीक्षक का शव आम के पेड़ से लटका मिलने के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा, जहां गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया। पूरे गांव में इस घटना की चर्चा बनी रही, जबकि पुलिस मौत के कारणों की हर पहलू से पड़ताल कर रही है। सोमवार देर रात खेत में स्थित ट्यूबवेल के पास आम के पेड़ से लटका शव मिलने के बाद मंगलवार को पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद परिजनों ने अंतिम संस्कार किया। अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीण, रिश्तेदार और परिचित शामिल हुए। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन केवल इसी आधार पर किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंचा जा रहा है। पोस्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.