औरैया, अक्टूबर 29 -- Auraiya News: अजीतमल, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के बल्लापुर गांव स्थित जुआ पुल के पास गुरुवार को सेंगर नदी में डूब रही महिला को युवकों ने बाहर निकालकर जान बचाई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को सीएचसी अजीतमल पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।तिलकपुर निवासी 21 वर्षीय शिवांजली पत्नी आशीष कुछ दिन पहले अपने मायके बल्लापुर स्थित जुआ गांव आई थीं। बताया गया कि गुरुवार को उन्होंने नदी में छलांग लगा दी। उन्हें डूबता देख पुल के पास पानी-पूरी की ठेली लगाने वाले अंकित कुमार समेत मौजूद युवक तत्काल मदद के लिए नदी में उतर गए। युवकों ने महिला को पानी से बाहर निकाला और डायल 112 पर सूचना दी।मौके पर पहुंची पुलिस महिला को उपचार के लिए सीएचसी ले गई। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद ...