औरैया, सितम्बर 6 -- Auraiya News: अयाना, संवाददाता। बीहड़ पट्टी के सेंगनपुर गांव में शनिवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। भगवान श्रीकृष्ण की मनमोहक झांकियां सजाई गईं। इनके दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। देर रात तक भक्ति गीतों और जयकारों से माहौल भक्तिमय बना रहा।कार्यक्रम में रविकांत अवस्थी मुख्य अतिथि रहे। मनीष दीक्षित ने फीता काटकर झांकियों का शुभारंभ किया और भगवान श्रीकृष्ण की आरती उतारी। श्रद्धालुओं ने झांकियों के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और सुख-समृद्धि की कामना की। आयोजन की व्यवस्थाओं में रामशंकर राठौर, अरविंद राठौर, कल्लू संखवार, राकेश संखवार, नरेश राठौर और मनोज संखवार समेत कमेटी के सदस्यों ने सहयोग किया। यह भी पढ़ें- नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की से गूंजा महोत्सव ...