Auraiya News: सूखा पड़ा बासक रजवाह, 100 से अधिक गांवों की धान फसल पर मंडराया संकट
औरैया, जुलाई 16 -- Auraiya News: धान की रोपाई के सबसे अहम दौर में बासक रजवाह सूखा पड़ने से औरैया और इटावा जनपद के 100 से अधिक गांवों के किसानों के सामने सिंचाई का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। रजवाह में लंबे समय से पानी न आने के कारण खेतों तक सिंचाई नहीं पहुंच पा रही है। मजबूरी में किसान डीजल इंजन और ट्यूबवेल से सिंचाई कर रहे हैं, जिससे खेती की लागत लगातार बढ़ रही है। किसानों का कहना है कि यदि जल्द पानी नहीं छोड़ा गया तो धान की फसल प्रभावित होने के साथ उत्पादन पर भी असर पड़ेगा। मैनपुरी जनपद के ग्राम गांगसी कुचेला से निकलने वाला बासक रजवाह इटावा होते हुए औरैया जिले के पुनवार, वैवाह, नगला लालजू, चडरौआ, नगला विजयी, रामपुर खास, मानीकोठी, गोपालपुर, नगला धौकल, इकघरा समेत दर्जनों गांवों की खेती की जीवनरेखा माना जाता है। हर वर्ष इसी रजवाह के पानी से हजार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.