Auraiya News: सिलेंडर विस्फोट में दो कामगारों की मौत, दुकान मालिक समेत तीन पर मुकदमा
औरैया, अक्टूबर 2 -- Auraiya News: मुरादगंज स्थित मिठाई की दुकान के बेसमेंट में सिलेंडर विस्फोट से झुलसे दो कामगारों की उपचार के दौरान मौत के मामले में पुलिस ने दुकान मालिक, उसके भाई और पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मृतकों के पिता ने आरोप लगाया कि नौकरी से निकालने की धमकी देकर घरेलू सिलेंडर से व्यावसायिक सिलेंडर में गैस भरवाई जा रही थी। पुलिस ने दोनों तहरीरों के आधार पर जांच शुरू कर दी है। जगतपुर निवासी शिवम के पिता सज्जनलाल और विपिन के पिता किशनलाल ने अलग-अलग तहरीर दी। बताया कि 18 वर्षीय शिवम, 16 वर्षीय विपिन, उसका 13 वर्षीय भाई नितिन, गौरव और धर्मेंद्र मुरादगंज स्थित शिव शंभू स्वीट हाउस में काम करते थे। दुकान मालिक उनसे मिठाई-नमकीन बनवाने के साथ गैस भट्ठी पर भी काम कराता था। आरोप है कि 13 सितंबर को दुकान मालिक मनोज कुमार उर्फ छुन्ना...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.