Auraiya News: सिलेंडर भरवाने निकला किशोर लापता, चार दिन से सुराग नहीं
औरैया, सितम्बर 25 -- Auraiya News: सिलेंडर भरवाने के लिए घर से निकला 14 वर्षीय किशोर संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। चार दिन से परिजन रिश्तेदारी और संभावित स्थानों पर उसकी तलाश कर रहे हैं, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। किशोर की मां ने पुलिस को तहरीर देकर उसे तलाशने की गुहार लगाई है। बेला थाना क्षेत्र के गांव नीमहार निवासी जमुना देवी परिवार के साथ कानपुर के सचेंडी थाना क्षेत्र के धर्मंगदपुर में किराये के मकान में रहती हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि 22 सितंबर की सुबह करीब 11 बजे उनका 14 वर्षीय बेटा अंशु घर से सिलेंडर भरवाने के लिए निकला था। इसके बाद वह घर नहीं लौटा। परिजनों को आशंका है कि किशोर ने रास्ते में सिलेंडर बेच दिया और फिर कहीं चला गया। काफी देर तक वापस नहीं आने पर परिवार के लोगों ने उसकी तलाश शुरू की। आसपास के क्षेत्रों, रिश्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.