औरैया, सितम्बर 13 -- Auraiya News: अजीतमल, संवाददाता। मुरादगंज कस्बे में रविवार दोपहर एक तेज धमाके ने लोगों को दहला दिया। चौराहे पर स्थित मिठाई की दुकान के गोदाम के बेसमेंट में रखा सिलेंडर अचानक फट गया। विस्फोट इतना जबरदस्त था कि बेसमेंट की छत क्षतिग्रस्त हो गई और उसका मलबा करीब 50 फीट दूर तक जा गिरा। पहली मंजिल पर पड़ी टीनशेड भी उखड़ गई। बेसमेंट से सामान निकाल रहे चार कर्मचारी धमाके की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। विस्फोट की आवाज करीब 500 मीटर दूर तक सुनाई देने से पूरे कस्बे में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस, दमकल और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की。

दुकान और गोदाम का विवरण मुरादगंज चौराहे पर मनोज पोरवाल उर्फ छुन्ना की मिठाई की दुकान है। दुकान के पड़ोस में ही उसका गोदाम बना है। रविवार दोपहर करीब एक बजे दुकान के कर्मचारी गो...