Auraiya News: सिरियावा में संध्या आरती, माता के जयकारों से गूंजा पंडाल
औरैया, अक्टूबर 17 -- Auraiya News: शारदीय नवरात्र के पांचवें दिन सिरियावा गांव स्थित दुर्गा पंडाल में संध्या आरती हुई। आचार्य आनंद द्विवेदी ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से आरती कराई। श्रद्धालुओं के जयकारों से पंडाल गूंज उठा। कन्नौज की जिला पंचायत अध्यक्ष प्रिया शाक्य ने पंडाल पहुंचकर मां दुर्गा के दर्शन और पूजन किया। उन्होंने क्षेत्र में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। आरती के बाद सभी को प्रसाद वितरित किया गया। आयोजन से जुड़े शीलू श्रीवास्तव ने बताया कि प्रतिमा विसर्जन के बाद भंडारा आयोजित किया जाएगा। इस दौरान ब्रजकिशोर त्रिपाठी, सौरभ कुशवाहा, बंटी दीक्षित, राजू द्विवेदी, बॉबी तिवारी, रामप्रकाश त्रिपाठी और ओंकार तिवारी समेत कई श्रद्धालु मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Auraiya News: हीरामन प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.