औरैया, जुलाई 5 -- Auraiya News: वन महोत्सव (1 से 7 जुलाई) के तहत रविवार को अजीतमल रेंज के ग्राम सिकरोड़ी स्थित सिकरोड़ी मंदिर परिसर में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान और 'आम भंडाराझ्रआम बहार, आपके द्वार' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें मंदिर के पुजारी, ग्राम प्रधान और बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए। उपस्थित लोगों ने पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि वृक्षारोपण केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और सुरक्षित पर्यावरण देने की सामूहिक जिम्मेदारी है। यह भी पढ़ें- Haridwar News: भारत विकास परिषद ने पौधे रोपे आम भंडारा, आम बहार, आपके द्वार' अभियान के अंतर्गत ग्रामीणों को आम के पौधों का वितरण भी कि...