औरैया, जुलाई 18 -- Auraiya News: संपूर्ण समाधान दिवस में शनिवार को एक महिला ने चकबंदी लेखपाल पर दाखिल-खारिज के नाम पर छह हजार रुपये लेने, काम न करने और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देने का आरोप लगाया। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी बृजेश कुमार ने एसओसी चकबंदी को संबंधित लेखपाल के खिलाफ विभागीय कार्रवाई कर निलंबन की प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए। साथ ही दूसरे लेखपाल से दाखिल-खारिज की कार्रवाई कराकर रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा। दोवामाफी निवासी पुष्पा देवी सविता ने जिलाधिकारी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उन्होंने गांव में एक आवासीय प्लॉट खरीदा था। आरोप है कि दाखिल-खारिज कराने के लिए संबंधित चकबंदी लेखपाल ने छह हजार रुपये ले लिए, लेकिन इसके बाद भी नामांतरण नहीं किया। यह भी पढ़ें- Mainpuri News: दोबारा अवैध कब्जा करने वाल...